World Maritime day 2021: जानिए 'विश्व समुद्री दिवस' से संबंधित सभी जरुरी बातें इस रिपोर्ट में

विश्व भर में समुद्री पारितंत्र की रक्षा और लोगों में सजगता पैदा करने के लिए विश्व समुद्री दिवस हर वर्ष सितंबर माह के आखिरी गुरुवार को मनाया जाता है । राष्ट्रीय तौर पर समुद्री दिवस का आयोजन अप्रैल में किया जाता है।

September 27, 2021 - 12:45
December 10, 2021 - 09:14
 0
World Maritime day 2021: जानिए 'विश्व समुद्री दिवस' से संबंधित सभी जरुरी बातें इस रिपोर्ट में
Image: A cargo ship

World Maritime day 2021: विश्व भर में हर वर्ष सितंबर माह के आखिरी गुरुवार को समुद्री दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विश्व समुद्री दिवस मनाने के पीछे एकमात्र यही उद्देश्य है कि समुद्रीय पारितंत्र के प्रति लोगों में सजगता पैदा हो सके ।
अंतर्राष्ट्रीय तौर पर इसकी कोई विशेष तिथि का निर्धारण तो नही किया गया है, परंतु सिंतबर के आखिरी गुरुवार को इसे मनाने की प्रथा है।


समुद्री दिवस की महत्वता 

समुद्र और समुद्री संसाधन किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में बहुत अधिक महत्व रखते हैं।
आयात-निर्यात के लिए समुद्री मार्ग ही एकमात्र रास्ता है। इसलिए समुद्र में रहने वाले जीव- जंतुओं और संसाधनो को बचाना जरुरी है। देश का आयात-निर्यात लगभग 90% तक समुद्रो पर निर्भर करता है।।


इतिहास

विश्व समुद्री दिवस सर्वप्रथम 1978 में मनाया गया था। परंतु विश्व समुद्री दिवस हर साल सितंबर के आखिरी गुरुवार को मनाया जाता है, इस बात का निर्धारण 1958 में (IIMo) सम्मेलन द्वारा  किया गया था। 

भारतीय समुद्री दिवस:

आजादी से पूर्व भारतीय जल सेना का नाम रॉयल सेना था। भारत -पाकिस्तान के बंटवारे के बाद इसके नाम में परिवर्तन किया गया। पहली बार भारत में 5 अप्रैल 1964 को राष्ट्रीय तौर पर समुद्री दिवस मनाया गया था। परंतु सर्वप्रथम इसका उद्देश्य मात्र व्यापार को बढ़ावा देना ही था। पर अब इसके मूल उद्देश्य में एक बड़ा परिवर्तन कर दिया गया है और उसे बहुआयामी समुद्री संदर्भ से जोड़ दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में किया जा रहा "डीप सी मिशन " का आयोजन:  

डीप सी मिशन: इसके अंतर्गत गहरे समुद्र में संसाधनो की खोज करने के साथ उसका नवीकरणीय और सतत् प्रयोग आदि खोजना शामिल है। 
इस मिशन के लिए एक लंबी योजना का चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन किया जाना है। जिसके लिए 4,077 करोड़ का बजट तय किया गया है।
वर्तमान में आगामी वर्षों के लिए (2021-2024) तक 2825.4 करोड़ की कीमतों के व्यय का आंकलन किया गया हैं।
'डीप सी मिशन ' के लिए एक नोडल मंत्रालय ( Moes) का गठन किया गया है। जो इन नीतियों को आगे बढ़ाएगा और इससे संबधी कार्यो की देखरेख भी करेगा।

World Maritime day 2021:

हर वर्ष परिस्थितियों को देखते हुए अंतराष्ट्रीय तौर पर एक थीम का निर्धारण किया जाता रहा हैं । यदि वर्ष 2021 की बात की जाए तो इस वर्ष - "सीफर्स शिपिंग का भविष्य"इसके मूल उद्देश्य में है ।

जानें क्या है सीफर्स शिपिंग:
इसका मूल लक्ष्य नाविको की दृश्यता की ओर ध्यान खींचना है साथ ही उनके अभूतपूर्व योगदान को सराहना भी इसका उद्देश्य है। क्योंकी समुद्री व्यापार को बढ़ावा देने में नाविक एक अहम भुमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके द्वारा झेली जाने वाली समस्याओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाया जाएगा।

यह भी पढ़े: इंफोसिस के बाद अब Amazon निशाने पर, बताया ईस्ट इंडिया कंपनी 2.0

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.